ऊंचडीह बाजार में रामलीला के पांचवें दिन हुआ धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद

ऊंचडीह बाजार में रामलीला के पांचवें दिन हुआ धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। उरूवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा ऊंचडीह बाजार में चल रही श्री सतेश्वर नाथ रामलीला में आज सोमवार को पांचवें दिन धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का भव्य मंचन किया गया।

लीला में दिखाया गया कि राजा जनक ने प्रण लिया था कि जो भी विशाल शिव धनुष को तोड़ेगा, उसी से पुत्री सीता का विवाह होगा। इसके लिए कई राजाओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन सभी धनुष उठाने में असफल रहे। अंत में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने शिव धनुष को तोड़ दिया। धनुष टूटने की आवाज सुनकर क्रोधित भगवान परशुराम वहां पहुंचे।

इसके बाद लक्ष्मण-परशुराम के बीच तीखा और हास्य-व्यंग्य भरा संवाद हुआ। लक्ष्मण जी की बातों से परशुराम जी और अधिक क्रोधित हो गए। अंत में श्रीराम ने परशुराम जी को शांत किया और अपना वास्तविक स्वरूप दिखाया। इस दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

रामलीला का निर्देशन श्याम नारायण द्विवेदी और ब्रह्मचारी जी द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा रहे।

मुख्य भूमिका में रहे ये कलाकार -राम – कुमार प्रतीक, लक्ष्मण – कुमार दिव्यांश, सीता – कुमार शुभ, महाराज जनक – चंद्रमणि मिश्रा, परशुराम – संजय कुशवाहा, रावण – राजेश शुक्ला, बाणासुर – मधुकर मिश्रा, पेटहवा राजा – हरिश्चंद्र गुप्ता, दुष्ट राजा – रमेश केसरी और साधु राजा – अशोक शुक्ला।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *