सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी, प्रयागराज। प्रयाग विधि महाविद्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए “विकसित भारत की संकल्पना एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में हर्षपति त्रिपाठी ने प्रथम, अर्पित सिंह ने द्वितीय तथा वंदिता वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अभिषेक कुमार ने चतुर्थ एवं ऋषि राज ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. नागेन्द्र कुमार शर्मा, प्राचार्य, प्रयाग विधि महाविद्यालय, अनुज शुक्ला, रजिस्ट्रार, ओ.पी. शर्मा, एच.आर. एवं मैनेजमेंट,डॉ. अंजना यादव,श्रीमती वैशाली केशरवानी, मयंक मिश्रा, प्रभात कुमार द्विवेदी, सुभाष पटेल सहित विधि विभाग के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
