मन की बात’ से जन-जन को मिल रही नई ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा: केशव प्रसाद मौर्य

मन की बात’ से जन-जन को मिल रही नई ऊर्जा और सकारात्मक प्रेरणा: केशव प्रसाद मौर्य

आदर्श सहारा टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को डी.वी.एल. लॉन, बुद्धेश्वर चौराहा, लखनऊ में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे जुड़ने के बावजूद इस मंच का उपयोग कभी भी राजनीतिक चर्चा के लिए नहीं करते हैं। उन्होंने हमेशा इस माध्यम से सकारात्मकता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के संदेश को सशक्त किया है, जिसका व्यापक प्रभाव पूरे देश में देखने को मिलता है।
उन्होंने आगे कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री विभिन्न प्रेरक और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं, जो समाज के हर वर्ग को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। यह देशवासियों के लिए गर्व की बात है कि उन्हें प्रधानमंत्री के ऐसे प्रेरणादायक विचार सुनने का अवसर मिलता है।
उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार होता है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी और अधिक मजबूत होती है। ‘मन की बात’ अब जन-जन को जोड़ने वाला एक प्रभावी मंच बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
कार्यक्रम में  आनंद द्विवेदी,  विजय मौर्य, उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ऋषि चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *