21 जून 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आर0के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
नैनी ,प्रयागराज । 21 जून 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आर0के0 ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग के परिचय से हुई। योगाचार्य गुरु प्रसाद द्विवेदी ने योग का परिचय देते हुये कहा कि योग भारत की सबसे प्राचीन, आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य परम्पराओं में से एक है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। तत्पश्चात उन्होनें विभिन्न आसन एवं प्राणायाम कराये जैसे- ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, तितली आसन, अनुलोम विलोम, कपालभांति आदि। योगाचार्य रामबाबू तिवारी जी नें भी सूर्य नमस्कार एवं संक्षिप्त व्यायाम कराया। उन्होने कहा कि योग मानव जीवन में बहुत आवश्यक है नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। योग तनाव कम करने एंव शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिये बेहतर होता है। संस्था के एच0आर0 ओम प्रकाश शर्मा ने योग दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन एवं आत्मा को संतुलित करने की एक जीवन पद्धति है।
उक्त योग शिविर में फार्मेसी प्राचार्य डाॅ0 सी0एस0 सिंह, शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, शैन सिंह एवं समस्त फार्मेसी स्टाफ नर्सिंंग प्राचार्या के0एच0 विक्टोरिया देवी उप प्राचार्य शुभम कुमार एवं समस्त नर्सिंंग स्टाफ प्रयाग विधि महाविद्यालय से गौतम संजय, सुशील कुमार शुक्ला एवं समस्त आफिस कर्मचारी, तकनीकी सहयोगी गौरव मालवीया एवं राज पाण्डेय सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
