औता गांव में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा मंत्रोच्चार के साथ कथा स्थल के लिए रवाना हुई
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। औंता गांव में ब्लॉक प्रमुख आरती पप्पू गौतम के आवास पर शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

श्रद्धालु कोठारी गंगा घाट से पवित्र जल भरकर महावीर औता मंदिर पहुंचे, जहां भगवान बजरंगबली का पूजन-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा कथा स्थल के लिए रवाना हुई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती कालनी देवी और हीरा प्रसाद गौतम रहे, जिन्होंने भागवत गीता सिर पर रखकर कलश यात्रा में सहभागिता की। आयोजन में भोला गौतम,रज्जन गौतम और ने सक्रिय भूमिका रही। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों तथा जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
ब्लॉक प्रमुख आरती पप्पू गौतम ने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा के बाद किया जाएगा। पूज्या पंडित गौरांगी गौरी द्वारा कथा वाचन प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि पांच जून को पूर्णाहुति और हवन होगा, जबकि छह जून को महाप्रसाद व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भोला गौतम ने श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेने का आग्रह किया।
