मेजारोड व्यापार मंडल की एक बैठक व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में की गई
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। सोमवार को मेजारोड व्यापार मंडल की एक बैठक कोहडार चौराहे के बगल व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में की गई।
इस बैठक में पुरानी कार्यकारिणी समिति को भंग की गई और नई कार्यकारिणी समिति के गठन किए जाने पर विचार किया गया।
अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने बताया कि संरक्षक, अध्यक्ष, महामंत्री, मीडिया प्रभारी,कोषा अध्यक्ष तथा दो और सक्रिय पदाधिकारीयों को छोड़कर समस्त कार्यकारिणी को भंग किया जाता है। उन्होंने बताया कि तकरीबन एक सप्ताह में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
अध्यक्ष ने बताया कि संगठन से जुड़े पुराने जितने भी पदाधिकारी थे वह व्यापार मंडल के कार्यों में रूचि नहीं लेते थे। जिसके चलते व्यापारियों से जुड़ी समस्या को दूर करने में कठिनाइयां होती थी। सदस्यों की निष्क्रियता के चलते सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। श्री उपाध्याय ने कहा कि व्यापारियों से जुड़ी समस्या को दूर करना व्यापार मंडल की जिम्मेदारी है।
महामंत्री ओपी पांडेय ने कहा कि अगर किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो वह तत्काल व्यापार मंडल के द्वारा बनाए गए ग्रुप में अवगत कराएं जिससे कि समस्या का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या का निस्तारण करना संगठन की पहली प्राथमिकता है।
बैठक में मुख्य रूप से मौलाना अब्दुल कलाम, नईम अहमद, आकाश पर्शिया, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार बाबा चाइना, आशुतोष प्रजापति, रमेश उपाध्याय, मुन्ना पांडेय सहित आदि उपस्थित रहे।
