कोराव क्षेत्र में शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव। कोरांव थाना कोरांव अंतर्गत ग्राम सुहास के पास महुवाव रत्योरा रोड के किनारे समय लगभग 06:00 बजे स्थानीय लोगों द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया जिसकी सूचना स्थानीय थाना कोरांव पर दिया गया, कोरांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का स्थानीय लोगों से पहचान कराया गया तो थाना कोरांव अंतर्गत ग्राम टुड़िया व वर्तमान पता थाना खीरी अंतर्गत ग्राम चपरो के निवासी सुरेश कुमार धरिकार उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र श्याम धरिकार के रूप में पहचान किया गया। मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही रोते बिलखते घटना अस्थल पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर थाना अध्यक्ष कोरांव एवं एसीपी मेजा मौजूद पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे। ज्ञात हुआ है कि सुरेश कुमार धरिकार का ग्राम सुहास के निवासी लालजी धरिकार पुत्र झल्लर के बहू से प्रेम संबंध था। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
