बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा सामाजिक परिवर्तन के महान योद्धा थे— दिनेश चौधरी

बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा सामाजिक परिवर्तन के महान योद्धा थे— दिनेश चौधरी

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव प्रयागराज । कोरांव,
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में कोरांव में बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और सामाजिक परिवर्तन के लिए बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के संघर्षों एवं विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि “बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा सामाजिक परिवर्तन आंदोलन के महान योद्धा थे। उन्होंने शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। सामाजिक न्याय और समान अधिकारों के लिए उनके द्वारा चलाया गया आंदोलन आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का प्रसिद्ध नारा सौ में नब्बे शोषित हैं। शोषितों ने ललकारा है।
धन, धरती और राजपाट में,
नब्बे भाग हमारा है।आज भी सामाजिक समानता, प्रतिनिधित्व और न्याय की लड़ाई में अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करते रहेंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी डॉ. कमलेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत बौद्ध, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनय चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट लवकुश कोल, रमेश कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, अजय दीपांकर, शिवजनक पासी, एडवोकेट उमाकांत कुशवाहा, शंकरलाल पासी, राज नारायण जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय एवं समानता के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *