विश्व आदिवासी दिवस पर लक्षनपुर से निकली भव्य बाइक रैली, जगह-जगह हुआ रैली की भव्य स्वागत 

विश्व आदिवासी दिवस पर लक्षनपुर से निकली भव्य बाइक रैली, जगह-जगह हुआ रैली की भव्य स्वागत

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव ,प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को लक्षनपुर से आदिवासी समाज के युवाओं ने भव्य बाइक रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के युवा एवं सैकड़ों साथी शामिल हुए। रैली का नेतृत्व आदिवासी समाज के युवा समाजसेवी सतेंद्र कोल, राजकुमार कोल, ममता आदिवासी, राधा कोल, उत्कर्ष कोल और विनोद कोल ने किया।
बाइक रैली लक्षनपुर से रातेवरा मोड़ होते हुए कोईलहा तक निकाली गई। रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए विश्व आदिवासी दिवस मनाया।
रैली के कोरांव पहुंचने पर समाजवादी साथियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान अजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष, ललन सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, शिवदानी पाल, सफात अली, अनिल मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज की एकता, अधिकारों, संस्कृति और सामाजिक सम्मान को मजबूत करने पर जोर दिया। बाइक रैली के माध्यम से युवाओं ने समाज को संगठित और जागरूक करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *