मेकअप सेमिनार में आयेंगे बॉलीवुड एक्टर नीरज राजपूत
वंदना सोनी द्वारा आयोजित होगा एक दिवसीय मेकअप सेमिनार
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव ,प्रयागराज। दुल्हन ब्यूटी पार्लर चाकघाट वंदना सोनी द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेकअप सेमिनार में बॉलीवुड एक्टर नीरज राजपूत चार चांद लगाने 23 मार्च को यूपी एमपी बॉर्डर चाकघाट नारीबारी में स्थित बाबा ढाबा होटल में आ रहे है। मेकअप आर्टिस्ट वंदना सोनी ने बताया कि आगामी 23 मार्च को द ब्राइडल आफ इंडिया अवार्ड शो का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें बॉलीवुड एक्टर नीरज राजपूत के अलावा इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट सोनू , प्रोफेशनल हेयर आर्टिस्ट धर्मेंद्र कुमार व प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट पिंकी जी आ रही है। उक्त एवार्ड शो में बिजनिस अवार्ड, बेस्ट ड्रेस डिजाइनर अवार्ड, बेस्ट मेकअप अवार्ड, बेस्ट मेहंदी अवार्ड, बेस्ट फ्रेंड अवार्ड व बेस्ट सास बहू अवार्ड भी दिया जायेगा। मेकअप आर्टिस्ट वंदना सोनी ने बताया कि महिलाओं के लिए एक बेहतर हुनर सिखने का अवसर आया है । मेकअप आर्टिस्ट वंदना ने महिलाओं से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
