मांडा विभिन्न गांव के समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मेजा को दिया ज्ञापन

मांडा विभिन्न गांव के समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मेजा को दिया ज्ञापन

आदर्श सहारा टाइम्स

तहसील मेजा, ब्लॉक-माण्डा अन्तर्गत निम्नलिखित गांवों में गामीणों के समस्या निवारण के सम्बन्ध में ज्ञापन

 

मांडा, प्रयागराज। ग्रामवासियों के गांव में वर्षों से हो रही समस्याओं को जिसको लेकर अनवरत सक्षम अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया परन्तु देश में भ्रष्टाचार व्याप्त होने के कारण आम जनता के समस्या घटने के बजाय बढ़ती चली जा रही है। जनहित में इन समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लें और निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाएं। ग्राम बघौरा खवासान में एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लग पाया जिससे ग्रामीणों में पानी की समस्या व बिजली न होने से जहरीले जीव-जन्तु का खतरा बना रहता है व बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न है जिसे तत्काल नया टांसफार्मर 63 के. वी० का लगवाया जाय जो कि वर्तमान में 25 के.वी का है गांव का भार नहीं उठा पाता जिससे आए दिन जला-फूंका पड़ा रहता है।ग्राम माण्डा खास (निबियरिया) सोनकर बस्ती में व बघौरा खवासान चमार बस्ती में कई वर्षों से पानी पीने की कोई सुविधा न होने से ग्रामीणों को 500 मीटर दूरी से लाकर जीवन गुजार रहे हैं जिसे तत्काल पानी हेतु व्यवस्था किया जाय। माण्डा ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले गांव के गरीब मजदूर व्यक्ति जो छप्पर छाकर व खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं निष्पक्षतापूर्वक जांचकर उन्हें आवास की सूची में जोड़ा जाय एवं एवं अतिशीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाय। गरीब पात्र व्यक्तियों का जिनका नया राशन कार्ड / यूनिट जोड़ना ऑनलाइन कराकर दिया जाता है उसे न जोडकर पहले मोटी रकम वसूला जाता है और पैसे न देने पर आवेदन पत्र कचरे के डिब्बे में डाल दिया जाता है। जिस पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही किया जाय। घटना के बाद से न्याय की माँग कर रहे स्थानीय लोगों / परिजनों के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए। हम सब आपसे आग्रह करते हैं कि हमारी इन माँगों को अविलंब प्रदेश सरकार और उच्च अधिकारियों तक पहुँचाया जाए। यदि जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया, तो हमें विवश होकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। फिरोजाबाद में अरुण खटिक का की गई निर्मम हत्या व अंशू बघेल राजस्थान के साथ गैंगरेप व छात्रा ललिता गौतम मेरठ के साथ दुष्कर्म करने के बाद की गई हत्याकाण्ड के संबंध में निष्पक्ष जांच एवं न्याय के सम्बंध में दिया ज्ञापन। जिसमें शैलेन्द्र कुमार सोनकर एडवोकेट विष्णुकान्त गुप्ता एडवोकेट लव सोनकर आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *