शिक्षा को व्यवसायीकरण नहीं होने दिया जाएगा सोमदत्त सिंह

शिक्षा को व्यवसायीकरण नहीं होने दिया जाएगा सोमदत्त सिंह

तहसील दिवस पर सपाइयों ने दिया ज्ञापन

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा। कोरांव समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कोरांव तहसील में सोमदत्त सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष सपा के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने 9 सूत्रीय ज्ञापन तहसील दिवस के मौके पर तहसीलदार कोरांव को सौंपा मौके पर सपा नेता ने कहा कि मौजूदा सरकार के कथनी और करनी में अंतर है सरकार दावा करती है कि सस्ती शिक्षा और चिकित्सा उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा मनमाने ढंग से अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है जिससे नौनिहालों का भविष्य अंधकार में होता जा रहा है जो की चिंता का विषय है। वही दूसरी ओर क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का भ्रष्टाचार लिप्त जिम्मेदारों के इशारे पर भरमार हो गया है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं से लोग असमय काल के गाल में समा रहे है साथ ही साथ सरकार के राजस्व को भी भारी क्षति पहुंचा रहे है इसी क्रम में राजेश पांडे विधानसभा प्रभारी समाजवादी पार्टी ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। मौके पर लल्लन सिंह पटेल मेहताब खान नगर अध्यक्ष पवन सिंघाल पटेल जिला अध्यक्ष लोहिया अश्वनी पटेल अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ अजीत पटेल संजय पटेल सुमन कोल अनीता कोल रंजना जैसल नौशाद अंसारी रामदेव निडर पवन सोनकर पुष्कर यादव रामानुज यादव महेंद्र यादव दीपक पटेल शहादत अली विनय सोनकर ओम प्रकाश कुशवाहा मंगलदेव कोल रविंद्र जैसल यादवेन्द्र अहीर त्रिलोक सिंह खनूजा त्रिवेणी यादव जीतबहादुर यादव आनंद बिंद संतपाल महेंद्र यादव लक्ष्मीकांत सिंह पटेल मंगला कोल अनुपा आदिवासी वीरेंद्र यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *