कोरांव क्षेत्र में दो दिन की लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में लौटी रौनक

कोरांव क्षेत्र में दो दिन की लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों में लौटी रौनक

 

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब राहत मिली है। बारिश से धान, मक्का, बाजरा, तिल और अन्य खरीफ फसलों को भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है।
किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे सिंचाई का खर्च भी कम होगा। वहीं, कई किसान अब बुवाई और रोपाई के कार्य में तेजी से जुट गए हैं।
हालांकि, कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली, लेकिन अधिकांश किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है। कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष खरीफ फसलों का उत्पादन बेहतर होने की संभावना है।

रिपोर्ट: प्रेम चंद सिंह, कोरांव (प्रयागराज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *