मेजा क्षेत्र स्थित गुनाई गहरपुर में पंचायत भवन के रास्ते से हटाया गया अवैध गेट, आवागमन हुआ सुचारु

मेजा क्षेत्र स्थित गुनाई गहरपुर में पंचायत भवन के रास्ते से हटाया गया अवैध गेट, आवागमन हुआ सुचारु

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित ग्राम गुनाई गहरपुर में पंचायत भवन के मार्ग पर लगाए गए गेट के कारण आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और रास्ते पर लगाया गया गेट हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार नंद लाल सहित संबंधित सक्षम अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। गेट हटाए जाने के बाद पंचायत भवन तक आने-जाने का मार्ग पूरी तरह से सुचारु हो गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध अवरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में भी सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण या अवरोध की शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *