मेजा क्षेत्र में मछली मारने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मेजा क्षेत्र में मछली मारने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के चोरबना गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मछली मारने के लिए तालाब में गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने युवक को बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास भारतीय (26) पुत्र तिराहे निवासी सोनाई मछली मारने के लिए चोरबना गांव स्थित तालाब पर गया था। बताया जा रहा है कि मछली मारने के दौरान वह अचानक तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने जब युवक को डूबते हुए देखा तो शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक को बचाने के लिए कई लोगों ने तालाब में उतरकर काफी देर तक तलाश की। आसपास मौजूद लोगों ने भी अपने स्तर से हर संभव प्रयास किया, लेकिन तालाब में पानी अधिक गहरा होने के कारण युवक का पता लगाने में काफी परेशानी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *