उरुवा पीटी ने प्रयागराज जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल में फिर से बनी चैंपियन
प्रतियोगिता में सुबह से ही बच्चों के साथ पूरी तन्मयता से समर्पित ब्लॉक के शिक्षक नेता विनोद शुक्ला और ब्लॉक के एआरपी द्वय अजीत मिश्रा व प्रमोद शुक्ला बच्चों के साथ कड़कड़ाती धूप में पूरे दिन खड़े रहकर उनका उत्साहवर्धन करना काबिले तारीफ रहा
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा : मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त प्रयागराज मंडल डॉ.लोकेश एम. ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित के साथ गुब्बारे का गुच्छा तथा शांति का प्रतीक सफेद कपूर उड़ाते हुए मंडलीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ कर बच्चों को अपना आर्शीवचन प्रदान किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय एवं अन्य सम्मानित अतिथियों के समक्ष मेजबान प्रयागराज जनपद की पीटी टीम का प्रदर्शन दिखाया गया। प्रयागराज जनपद की पीटी टीम में उरुवा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय ओनोर के बच्चों ने शुभारंभ अवसर पर अतिथियों के सामने बहुत ही शानदार एवं रोचक ढंग से पीटी का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। मंडलायुक्त महोदय एवं अन्य सम्मानित अतिथियों ने खड़े होकर उरुवा पीटी टीम के बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से उनके प्रदर्शन की तारीफ की और तुरंत ही मंडलायुक्त महोदय ने मंच पर प्रयागराज मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे उरुवा ब्लॉक की पीटी टीम के गुरु द्रोणाचार्य व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक राजनारायण प्रजापति व मेजबान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश द्विवेदी को मंच पर बुलाकर अपने हाथों से माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। सहायक शिक्षा निदेशक श्री संजय कुशवाहा के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य सभी लोगो को स्वागत अभिनन्दन कराते हुए मंच को शुसोभित किये। मंगलवार को मंडलीय प्रतियोगिता के पीटी टीम में प्रयागराज, फतेहपुर व प्रतापगढ़ जनपद की टीम ने प्रतिभाग किया था। तीनों टीमों का मंगलवार शाम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार के समक्ष प्रदर्शन कराया गया। देर शाम को रिजल्ट घोषित होने के पश्चात प्रयागराज जनपद (उरुवा ब्लॉक के बच्चें) की पीटी टीम को मंडलीय प्रतियोगिता का चैंपियन घोषित किया गया। वहीं प्रतापगढ़ जनपद को द्वितीय तथा फतेहपुर जनपद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मंडलीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन के रूप में 659 अंक पाकर प्रयागराज प्रथम स्थान, फतेहपुर 288 अंक पाकर दूसरे स्थान तथा 259 पर अंक पा करके प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर रही। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी उर्दू प्रयागराज मंडल हरिश्चंद्र गिरी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। उरुवा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी वरुण मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में तथा सुबह से ही बच्चों के साथ पूरी तन्मयता व तन मन धन से समर्पित ब्लॉक के शिक्षक नेता विनोद शुक्ला और ब्लॉक के एआरपी द्वय अजीत मिश्रा व प्रमोद शुक्ला द्वारा बच्चों के साथ कड़कड़ाती धूप में लगातार पूरे दिन उनके साथ खड़े रहकर उनका उत्साहवर्धन करते रहना यह काबिले तारीफ रहा है और इन सभी लोगों की मेहनत और बच्चों की शानदार प्रदर्शन के बदौलत एक बार फिर से उरुवा ब्लॉक की पीटी टीम ने प्रयागराज जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल प्रतियोगिता में दुबारा चैंपियन होने का गौरव प्राप्त की है। ब्लॉक के बच्चों को मंडल चैंपियन होने पर उरुवा ब्लॉक के शिक्षा विभाग के मुखिया बीईओ वरुण मिश्रा, शिक्षक नेता विनोद शुक्ला, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, आदि शिक्षकों व ग्रामवासियों ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।
