चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक की लाट का हुआ अनावरण
मेजा क्षेत्र स्थित उरुवा गौसौरा कला में ऐतिहासिक भव्य आयोजन हुआ
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक की लाट का भव्य अनावरण कार्यक्रम धूमधाम से उरुवा गौसौरा कला में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मा० डॉ. मान सिंह यादव (एमएलसी) ने ऐतिहासिक लाट का अनावरण कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजा विधायक संदीप पटेल भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के प्रतीक पुरुष रहे हैं, जिन्होंने अहिंसा, शांति और समानता का संदेश विश्वभर में फैलाया। विधायक पटेल ने आश्वासन दिया कि मेजा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरनाथ यादव, पप्पू लाल निषाद (सदस्य जिला पंचायत), रमेश कुमार तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने सम्राट अशोक की शिक्षाओं को आज के समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरें नई पीढ़ी को सही दिशा देने का काम करती हैं।
कार्यक्रम के आयोजक बब्लू कुशवाहा (समाजवादी नेता) ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और ऐतिहासिक चेतना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।
लोगों ने कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित सम्राट अशोक की शिक्षाओं वाली प्रदर्शनी को भी खूब सराहा। अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समग्र रूप में यह आयोजन मेजा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और यादगार क्षण बन गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
