दीपावली पर उमड़ी बाजारों में भीड़, जमकर हुई खरीदारी
आदर्श सहारा टाइम्स
उरुवा, प्रयागराज । दीपावली के अवसर पर बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो देर शाम तक जारी रहेगी। लोगों ने दीपावली के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी की, जिसमें मूर्तियों, पटाखों, बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की विशेष मांग रही।
बाजारों में सजी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मूर्ति विक्रेताओं ने बताया कि इस बार बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है, क्योंकि लोगों में दीपावली के लिए खास उत्साह है। इसके अलावा, सजावटी सामान, कृत्रिम फूल, और रंग-बिरंगी झालरों की भी अच्छी मांग है।
दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने घरों को सजाने के लिए आकर्षक झालर और कलरफुल लाइटों की भी खरीदारी की। इस बार भी बाजारों में चीनी झालरों की मांग अधिक देखी गई,। जो की एक चिन्ता का विषय है।।लेकिन कुम्हारों को उम्मीद है कि पारंपरिक मिट्टी के दीयों की बिक्री भी अच्छी होगी।
बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति भी देखी गई, लेकिन पुलिस और यातायात प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
लोगों ने दीपावली के अवसर पर जमकर खरीदारी कर अपने घरों को रोशन करने की तैयारी की। इस बार की दीपावली उरुवा प्रयागराज में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाएगी।
