उरुवा की पीटी टीम बनी जिले में चैंपियन बढ़ाया ब्लॉक का गौरव
जिले की पीटी खेल प्रतियोगिता में उरुवा के परिषदीय विद्यालय के छात्रों ने दिखाया दमखम
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज । परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारने एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ” जनपदीय बालक्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता ” का आयोजन गुरुवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उरुवा ब्लॉक की पीटी टीम ने अपने ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी वरुण मिश्रा के दिशानिर्देशों पर चलते हुए शानदार प्रदर्शन कर जिले पर फिर से अपना परचम लहराते हुए चैंपियन होने का गौरव प्राप्त की। प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय ओनोर,उरुवा के छात्रों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया तथा पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। मैदान पर विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने बच्चों को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित होती है। उरुवा के संविलियन विद्यालय ओनोर के छात्रों की मेहनत और ब्लॉक के कुशल एआरपी अजीत मिश्रा व जगदीश मिश्रा की दो दिनों की कड़ी मेहनत व ब्लॉक के शिक्षक नेता विनोद शुक्ला का सहयोग व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त ब्लॉक के पूर्व शिक्षक,पीटी के द्रोणाचार्य राजनारायण प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन में तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश मिश्रा की मेहनत से उरुवा ब्लॉक की टीम ने जिले पर चैंपियन होकर एक बार फिर से इतिहास कायम कर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं सैदाबाद ब्लॉक की पीटी टीम जिले पर उपविजेता होने का गौरव प्राप्त की है। जिले पर उरुवा ब्लॉक की पीटी टीम को चैंपियन होने पर आदि लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।
