मेजा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की हालत गंभीर, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र रामनगर चौकी अंतर्गत ऊंचडीह बाजार पट्टी नाथ राय में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 25 वर्षीय जावेद अली ग्राम लेहडीगंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी अनुसार जावेद अली ऊंचडीह बाजार की ओर से आ रहे थे, जबकि दूसरा बाइक सवार उरुवा की तरफ से आ रहा था। दूसरी बाइक पर पीछे एक साउंड सिस्टम भी रखा था, जिससे जावेद को गंभीर चोटें आईं। फिलहाल दूसरे बाइक सवार का नाम पता नहीं चला ।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल जावेद अली को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
