जेवनिया में हजारों लोगों को कम्बल देकर सनातन संस्कृति की सोच को दिया सम्मान,रुचि अभिषेक तिवारी

जेवनिया में हजारों लोगों को कम्बल देकर सनातन संस्कृति की सोच को दिया सम्मान,रुचि अभिषेक तिवारी

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा-प्रयागराज । मेजा क्षेत्र के जेवनिया में हजारों लोगों को कम्बल देकर सनातन संस्कृति की सोच को दिया सम्मान,रुचि अभिषेक तिवारी
दिव्यांगोंत्थान श्रीराम सेवा न्यास ट्रस्ट के वैनर तले हजारों गरीबों, शोषितों व वंचितों में कम्बल वितरित कर जनसेवा संकल्प को रुचि तिवारी आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अपर शासकीय अधिवक्ता महेश चंद चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा के जरिए असाध्य को साध्य बनाना ही मकसद होना चाहिए।
आयोजक रुचि अभिषेक तिवारी ने समाज के असहाय, असहज और उपेक्षित लोगों को जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने का जो संकल्प 11 वर्ष पूर्व जेवनियां की मुसहर बस्ती से लिया था, उस साधना का दायरा बढ़कर पूरा यमुनापार हो गया है।
विशिष्ट अतिथि शिवसेना प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने कहा कि यह पंडाल सनातन एकता की गवाही दे रहा है। शिवसेना के
दिल्ली प्रमुख संदीप शर्मा ने कहा कि शिवसेना की युवा टीम रुचि तिवारी व जिला प्रमुख शिव उपाध्याय की अगुआई में वेहद उत्साहित है। डा. अशोक हरिवंश (भैया जी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रेरणा स्त्रोत एवं मार्गदर्शक जितेन्द्र कुमार दुबे (एसीपी लखनऊ) रहे। संचालन दिनकर मिश्र ने किया। आयोजक अभिषेक तिवारी उर्फ टिंकू तथा कार्यक्रम की निवेदक रुचि तिवारी (राज्य सचिव, शिवसेना) ने अतिथियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं भगवान की प्रतिमा भेंट किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब समां बांधा। तिवारी बंधु एवं अमित मिश्रा अमिलिया द्वारा प्रस्तुत भजनों व गीतों पर श्रोता देर तक मंत्रमुग्ध रहे। कार्यक्रम के संयोजक पं. कमलाशंकर उपाध्याय, पं. अष्टभुजा प्रसाद तिवारी, अनुराग तिवारी तथा एनके वर्मा रहे।
इस अवसर पर सत्यम मिश्रा एडीएम सिटी, एसीपी संत प्रकाश उपाध्यय, नीरज यादव, भोला गौतम, सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *