सिरसा छतवा गांव की तालाब में फिर दिखा मगरमच्छ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। विकास खंड अंतर्गत छतवा ग्राम सभा स्थित एक तालाब में मछुआरे की मदद से शनिवार को मगरमच्छ का बच्चा पकड़ा गया था।
सूचना पर वन विभाग टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ के बच्चे को साथ ले गए। मगरमच्छ के दो बच्चों के दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रेसक्यू कर दोनों बच्चों को पकड़कर गंगानदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार छह माह के अन्तराल में छतवा गांव के तालाब में मगरमच्छ के दो बच्चे मिले, तालाब में मगरमच्छ के बच्चों के मिलने से तालाब के आसपास बसे लोगों में भय का वातावरण है। शनिवार को सुबह दस बजे के लगभग छतवा गांव के लोगों ने तालाब के बाहर मगरमच्छ का बच्चा देखा तो हड़कम्प मच गया, जब तक लोग तालाब पर पहुंचे मगरमच्छ का बच्चा पानी में कूद गया। ग्रामीणों व द्वारा तालाब के पानी में जाल डाल कर जल जीव को बाहर निकाल लिया। जिसे गंगा के गहरे जल में छोड़ दिया गया। वन विभाग कर्मचारी भाष्कर श्रीवास्तव ने बताया कि छतवा गांव के लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम शनिवार की शाम पहुंची थी, घड़ियाल के बच्चे को तालाब से रेस्क्यू कर उसे गंगा के गहरे में जल में छोड़ दिया गया। छतवा के तालाब में घड़ियाल का बच्चा दूसरी बार मिला है। ग्रामीण ने बताया कि गांव के तालाब में दोबारा घड़ियाल का बच्चा कहां से पहुंच गया। फिलहाल चर्चा का विषय बना रहा।
