मांडा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया 12 वफात का पर्व, थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में रही कड़ी सुरक्षा

मांडा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया 12 वफात का पर्व, थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में रही कड़ी सुरक्षा

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में बुधवार को 12 वफात (ईद-ए-मिलादुन्नबी) का पर्व धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में मांडा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। प्रमुख स्थानों एवं कार्यक्रम स्थलों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।
थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। पुलिस की अपील और स्थानीय लोगों के सहयोग का असर भी देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में व्यवस्था बनी रही।
स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए मांडा पुलिस का आभार जताया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और क्षेत्रवासियों के सहयोग से 12 वफात का पर्व हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *