60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्या बाई मातृशक्ति यात्रा योजना का हुआ शुभारम्भ

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्या बाई मातृशक्ति यात्रा योजना का हुआ शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को 27 अगस्त से 29 अगस्त तक एक सहयात्री के साथ मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा

मा0 प्रभारी मंत्री, मा0 कैबिनेट मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में आयी हुई महिलाओं से राखी बंधवाई तथा उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी एवं मिठाई प्रदान की

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाभिमान हमारे विकास के स्तम्भ, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन व आत्मनिर्भरता हमारी नीति-मा0 प्रभारी मंत्री

नारी सम्मान सिर्फ नारा नहीं, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है-मा0 मंत्री,  नंद गोपाल गुप्ता नंदी

जिला पंचायत सभागार में मा0 मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

 

आदर्श सहारा टाइम्स

 

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्या बाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारम्भ एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को 27 अगस्त से 29 अगस्त, 2026 तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह, मा0 मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग  नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 महापौर  उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक शहर उत्तरी  हर्षवर्धन वाजपेयी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष  राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज श्री रवीन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों सहित भारी संख्या में मातृशक्तियों ने मा0 मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मा0 प्रभारी मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह, मा0 मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 महापौर  उमेश चन्द्र गणेश चन्द्र केसरवानी, मा0 विधायक शहर उत्तर  हर्षवर्धन वाजपेयी व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में आयी हुई महिलाओं से राखी बंधवाई तथा उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी एवं मिठाई प्रदान की।

इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह ने उपस्थित माताओं, बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। आज मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ किया गया है, यह योजना माताओं, बहनों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा सशक्त नारी के संकल्प की संकल्पना की पूर्ति हुई है। कहा कि आज 60 वर्ष से अधिक की माताओं, बहनों को निःशुल्क यात्रा का उपहार आजीवन भर के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताए, बहनें तीर्थाटन भी कर सकती है और अपने सगे-सम्बंधियों के यहां भी जाकर उनसे मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इसके तहत 60 वर्ष से अधिक वर्ष की महिलाएं, बहने, आधार कार्ड, वोटर आईकार्ड या परिवहन निगम के द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले स्मार्ट कार्ड की सुविधा से निःशुल्क यात्रा कर सकती है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि आज लगभग 1 करोड़ महिलाएं 60 वर्ष से ऊपर की है। कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वाभिमान हमारे विकास के तीन स्तम्भ है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन व नेतृत्व की यात्रा में सहभागी है, हर बेटी, बहन, माता, आत्मनिर्भर महसूस करें, यही हमारी नीति है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में सरकार के द्वारा 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं व एक सहकर्मी को बस यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज में लगभग 640 बसे है, जिसमें 26 इलेक्ट्रिक बसें है और आगामी दिनों में 22 और इलेक्ट्रिक बसे प्रयागराज आ रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी का जीवन खुशहाल रहे, आप स्वावलम्बी बने, यही हमारी सरकार का लक्ष्य है।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मा0 मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई निःशुल्क यात्रा योजना कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व है। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मातृशक्ति, बहनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता को एक नई ऊचाई मिल रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का स्थान हमारी संस्कृति में सदैव सर्वोच्च रहा है। आदिकाल से आधी आबादी यानी हमारी माताएं-बहनें, परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रगति की मुख्य आधार रही है। इसी भावना के साथ लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ बेहद गौरव व सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने सफल नेतृत्व के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं लोककल्याण के अनेकों मानक स्थापित किए है। ऐसी विरांगना एवं कुशल साधिका के नाम पर यह योजना हमारी वरिष्ठ माताओं एवं बहनों के सम्मान को समर्पित है। कहा कि आज इस योजना के अन्तर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है यह सुविधा किसी त्योहार तक सीमित नहीं है। यह सुविधा आजीवन प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। यह आपके अधिकार के लिए है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री  के यशस्वी नेतृत्व में यह योजना हमारी माताओं के लिए केवल बस में मुफ्त यात्रा के लिए ही नहीं है, यह मातृशक्ति के आर्थिक स्वावलम्बन के लिए भी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए नारी सम्मान केवल नारों तक सीमित नहीं है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता और प्रतिबद्धता भी है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आपूर्ति  संजीव कुमार शाक्य, जिला विकास अधिकारी  जी0पी0 कुशवाहा, उपायुक्त श्रमरोजगार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सिविल लाइन जयकरन प्रसाद सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगणों के अलावा भारी संख्या में माताएं, बहने उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *