मेजा क्षेत्र स्थित अकोढा शिवपुरा बारी में बाबा साहब की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई

मेजा क्षेत्र स्थित अकोढा शिवपुरा बारी में बाबा साहब की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित अकोढा शिवपुरा बारी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर बाबा साहब की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
इस अवसर पर अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
शिक्षक बजरंगी, डॉ करम बली डॉ सदाबृज ने बाबा साहब के विचारों को साझा करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमें शिक्षा, समानता और संघर्ष का मार्ग दिखाते हैं।
उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वही आगे बढ़ेगा।”
आइए, हम सभी बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, शिक्षा और विकास को आगे बढ़ाएं। जुलूस शिवपुरा बारी से होते हुए टाई सरैया, घुघा ,अकोढा पंचायत भवन, सोनार का तारा , ऊंचडीह बाजार पट्टीनाथ राय होते हुए शिवपुरा बारी में समापन किया गया। जिसमें सुरेश चंद्र सेठ, कमलेश जैसल राजू जैसल ,संजय जैसा ,जसवंत शीतला प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि मनीष यादव आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *