मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत तहसील मेजा के ग्राम झड़ियाही में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत तहसील मेजा के ग्राम झड़ियाही में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ।  जनपद प्रयागराज के तहसील मेजा के ग्राम झड़ियाही में हाल ही में आई बाढ़ से लगभग 80 परिवार प्रभावित हुए। बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थितियों को देखते हुए, मेजा ऊर्जा निगम ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) एवं के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

इसी क्रम में, दिनांक 03 सितम्बर 2026 को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 325 भोजन पैकेट एवं 80 तिरपाल वितरित किए गए। राहत सामग्री के वितरण का उद्देश्य प्रभावित परिवारों की तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ उन्हें कठिन परिस्थितियों में आवश्यक सहयोग प्रदान करना था।

राहत सामग्री के वितरण के दौरान मेजा ऊर्जा निगम की CSR टीम, ग्राम प्रधान एवं ग्राम सेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभावित परिवारों ने संकट की घड़ी में त्वरित सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए मेजा ऊर्जा निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा इस प्रकार की राहत एवं सामुदायिक सहायता गतिविधियों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा स्थानीय समुदायों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *