आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रयागराज यमुनापार में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर प्रतीक देव वर्मन को नियुक्त किया

 

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रयागराज यमुनापार में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर प्रतीक देव वर्मन को नियुक्त किया

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रयागराज यमुनापार में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर प्रतीक देव वर्मन को नियुक्त किया है। उनका मनोनयन 16 जुलाई 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर किया गया।
प्रतीक देव वर्मन, कमलेश कुमार के पुत्र और करेहा, करछना, प्रयागराज के निवासी हैं। पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम की ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ की विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सौंपी है।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रतीक देव वर्मन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ करेंगे तथा पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के नेता सारांश दीक्षित, एडवोकेट सुशांत चौधरी, एडवोकेट अनुराग बौद्ध और भीम आर्मी के जिला महासचिव (यमुनापार) अभय सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रतीक देव वर्मन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *