अस्सिटेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार

अस्सिटेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार

परीक्षा की शुचिता पर प्रभाव डालने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध की जायेगी कठोर कार्रवाई- अपर जिलाधिकारी

परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए अपर जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिए निर्देश

प्रयागराज। जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी नगर  सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2026 परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक दो पालियों में जनपद प्रयागराज के कुल 18 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा में कुल 7510 अभ्यर्थी पंजीकृत है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा के सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वालो के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *