मेजा क्षेत्र के गंगा यमुना नदी के विभिन्न घाटों में लाखों भक्तों ने लगाई डुबकी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा यमुना के विभिन्न घाटों में लाखों भक्तों ने स्नान किया है सुबह से ही गंगा और यमुना के घाटों में स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी दोपहर बाद तक गंगा यमुना नदी के घाटों पर स्नान करने वाले भक्तों का पहुंचना जारी रहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने भी गंगा यमुना नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया और स्नान के दौरान सतर्क रहने की नसीहत भक्तों को दी गई है गंगा यमुना नदी में स्नान के चलते जिले के प्रमुख बाजार कस्बे चौराहा पर भी भारी भीड़ देखी गई है जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस के साथ-साथ थाना पुलिस के जवान को भी व्यवस्था संभालने के लिए अधिकारियों ने तैनात किया था जो पूरे दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में लगे रहे गंगा यमुना नदी में स्नान करने के बाद भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना जलाभिषेक किया जगह-जगह पर खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया है मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने का विधान धार्मिक ग्रंथो में है जिससे भक्तों ने स्नान के बाद खिचड़ी का दान गरीब कमजोर निर्बल लोगों को किया है मकर संक्रांति के पर्व पर जो भक्त गंगा यमुना नदी में स्नान करने नहीं पहुंच सके हैं उन्होंने घर में ही स्नान करने के बाद खिचड़ी का दान किया है मकर संक्रांति के दिन पतंग बाजी का खेल भी खेलने युवा देखे गए हैं प्रभास गिरी पर्वत पभोषा में मकर संक्रांति पर विशाल मेले का आयोजन था जहां लाखों लोगों की भीड़ पहुंची है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही है महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी सुरक्षा में लगाई गई थी जिससे मेला क्षेत्र में महिलाओं बालिकाओं ने निर्भीक होकर के मेला का आनंद लिया है।
