मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व संगम तट उमड़ पड़ा विशाल जनसैलाब  लगभग 85 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की लगायी डुबकी 

मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व संगम तट उमड़ पड़ा विशाल जनसैलाब  लगभग 85 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की लगायी डुबकी

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज ।  माघ मेले के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व संगम तट पर आस्था और श्रद्धा का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला। प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब संगम क्षेत्र की ओर उमड़ पड़ा और लगभग 85 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं माघ मेले के सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी वरिष्ठ अधिकारी कल रात्रि से ही मेला क्षेत्र में डटे रहे और निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक  ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक  अजय मिश्र, मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज  जोगेन्द्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त  डॉ अजयपाल शर्मा, जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी  ऋषिराज तथा मेला पुलिस अधीक्षक  नीरज पांडेय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।

प्रशासन द्वारा की गई सतर्क एवं सुनियोजित व्यवस्थाओं के सकारात्मक परिणामस्वरूप श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई और सभी श्रद्धालुओं को स्नान के पश्चात् उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाये जाने की व्यवस्था की गयी।

गोल्फ कार्ट सेवाएं बंद रहने के बावजूद भी दिव्यांग श्रद्धालुओं की सहायता के लिए एंबुलेंस एवं पुलिस वाहनों का आवश्यकतानुसार उपयोग किया गया। श्रद्धालुओं को सुगमता से संगम क्षेत्र तक पहुंचाने हेतु संचालित की गयी रैपिडो बाइक सेवा के माध्यम से विभिन्न पिकअप प्वाइंटो से संगम क्षेत्र के निकटतम पार्किंग स्थलों तक आज लगभग 12 हजार लोगों को पहुँचाया गया। अब तक करीब 127000 श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *