सोनाली सोनी हुईं सम्मानित इंदौर यातायात थाने में पदस्थ नारायणगढ़ की बेटी
आदर्श सहारा टाइम्स
नारायणगढ़। बेटी सोनाली सोनी यातायात जागरूकता को लेकर लाल हरा सिग्नल होते ही लोगों को हेलमेट तथा सिटबेल्ट लगाने का संदेश देती है तो संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। इंदौर यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक सोनाली सोनी ने बताया आजकल लोग दो पहिया और चार पहिया वाहन तो चलाते है, लेकिन वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते है। इसी कारण हादसे बढ़ रहे है। ट्रैफिक जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य करने पर इंदौर कमिश्नर संतोष सिंह ने सोनाली सोनी को दूसरी बार प्रशस्ति पत्र और
नगद राशि से सम्मानित किया गया। केवल संगीत ही नहीं, सिग्नल के रेड होते ही वह वाहन चालकों को हेलमेट और अन्य यातायात सुरक्षा के लिए जागरूक करती है। यातायात जागरूकता के संदेशों में वह ड्यूटी के दौरान नवाचार से लोगों को संदेश दे रहे है। सोनाली सोनी ने बताया कि मुझे बचपन से संगीत का शोक है औ जब यातायात में आई तब यह पर आ दिन बाइक कार दुर्घटना की सूचन मिलती थी। इस पर लोगों को पहलं स्पीच के माध्यम से भी जागरूक किया लेकिन फिर सोशल मीडिया से लेकर ड्यूटी के दौरान ही इस काम को किया। अब इसे लोगों ने पंसद किया।
