माँ अहिल्याबाई देवी,माता, लोकमाता, राजमाता, पुण्यश्लोका, प्रजा पालक, धर्म निष्ठ थी -श्री सावला

माँ अहिल्याबाई देवी,माता, लोकमाता, राजमाता, पुण्यश्लोका, प्रजा पालक, धर्म निष्ठ थी -श्री सावला

आदर्श सहारा टाइम्स

माता अहिल्याबाई देवी, माता, लोकमाता, राजमाता, पूर्ण श्लोका, व धर्म निष्ट, न्याय पालक एवं सनातन धर्म रक्षक थी।उनका शासन आदर्श था एक राजमाता के रूप में राज्य का अद्भुत अविश्वसनीय अविस्मरणीय कुशलता पूर्वक संचालन किया जो आज भी अनुकरणीय है। उक्त प्रेरक ओजस्वी विचार चैतन्य भारत व गौ सेवा भारती द्वारा आयोजित माता अहिल्यादेवी की 300 वीं जन्मजयंती पर वि हि प के प्रखर वक्ता श्री हुकुमचंद चावला ने विट्ठल रुक्मिणी गार्डन में व्यक्त किये। आगे आपने बताया कि उन्होंने धर्म आधारित राज्य की श्रेष्ठता के लिए, जनता की सुख समृद्धि हेतु हर संभव प्रयास किये।महिलाओं को अंधविश्वास व कुरीतियों से उबारने हेतु अनेक प्रेरक कार्य किये।देश भर में अनेक मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं आदि का निर्माण करवाया।उनकी कर प्रणाली बेहद अनुशासित,बिना किसी के कष्ट के व अनुकरणीय थी। बलिदानी सैनिकों की पत्नियों व परिवारों का पूरा ध्यान रख पूर्ण संरक्षण दिया। उनका राज्य 18 हिस्सों में बढ़कर 18 प्रांत थे उससमय सवा करोड़ राजस्व प्राप्त होता था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  लक्ष्मण नवाथे (बाबा साहब) ने माता अहिल्याबाई के शासन को सूराज, आदर्श बताते हुए भगवान शिव की आराध्या, धर्म निष्ट न्याय प्रिय बताते हुए सभी से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। वह आदर्श पत्नी, आदर्श बहू आदर्श सास,व बहादुर शासिका थी।अतिथियों द्वारा इसके पूर्व मातोश्री के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।इसके पूर्व माताजी के चित्र के समक्ष शुद्ध देसी गाय के घी से 300 दीपकों का प्रज्वलन हुआ व पुष्पांजलि हुई और जोरदार नारे लगे।। इस मौके पर श्री सावला ने सभी से विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने व स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प करवाया। इस अवसर पर रंगारंग आतिशबाजी भी हुई। अतिथि द्वय का स्वागत किया गो-सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश पिंगले ने व चैतन्य भारत के अध्यक्ष नरेश वसाईनी,कैलाश खंडेलवाल,दिलीप जैन सेक्रेट्री राजेंद्र असावा,स्वदेश राजोरिया,,राजन दुबे,नीलेश जाधव, आदि ने। संचालन किया कान्तिभाई पटेल ने व आभार माना चैतन्य भारत के महामंत्री सुरेश पिंगले ने।
इस मौके पर हजारों गो भक्तों,राष्ट्र भक्तो की उल्लेखनीय उत्सावर्धक उपस्थिति रही। यह जानकारी  संगठन प्रभारी कैलाश चन्द्र खण्डेलवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *