दिव्यता एवं भव्यता के साथ मनाई गई महान दानवीर भामाशाह  की जयंती

दिव्यता एवं भव्यता के साथ मनाई गई महान दानवीर भामाशाह  की जयंती

मा0 मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी  ने दानवीर भामाशाह  की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकम का दीप प्रज्जवलन कर किया गया शुभारम्भ

मा0 मंत्री  ने जनपद में सर्वोच्च राजस्व कर एवं विशेष योगदान देने वाली फर्मो, व्यापारियों, उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में उद्यमियों, व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका, आपके द्वारा दिए गए कर से ही देश व प्रदेश में हो रहे विकास के कार्य-मा0 मंत्री

व्यापारी, उद्यमी व अन्य कर दाता आधुनिक युग के भामाशाह-मा0 मंत्री

नए भारत के ग्रोथ इंजन व रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में होती है उत्तर प्रदेश की पहचान-मा0 मंत्री

कर के पैसो का पूरी पारदर्शिता के साथ गरीबो के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं में होता है उपयोग-जिलाधिकारी

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । मा0 मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश  नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी सोमवार को जिला पंचायत सभागार में दानवीर भामाशाह  की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ पर जनपद में सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को ‘‘भामाशाह सम्मान’’ एवं समाज में विेशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किए जाने हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मा0 मंत्री  के द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सेंट एंथोनी कालेज के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती भी की गयी।

मा0 मंत्री  के द्वारा विकास में अपनी महती भूमिका निभाने वाले एवं सर्वाधिक राजस्व कर देने वाले व्यवसायियों, फर्मो, उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालो में मेसर्स मिनिस्ट्रियल आफ रेलवे, मेसर्स प्रिज्म जानसन लिमटेड, मेसर्स डेज मेडिकल कारपोरेट प्रा0लि0, मेसर्स मदन कलेक्शन, मेसर्स एआरसी आटोमोबाइल्स, मेसर्स श्री सांई एजेंसीज, मेसर्स आइडियल सिक्योरिटी प्रा0लि0, मेसर्स राज राजेश्वरी सेल्स सर्विश, मेसर्स लल्लू जी एण्ड सन्स एवं मेसर्स मिलन बीडी वर्क्स सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर मा0 मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी  ने अपने सम्बोधन में भारत माँ के सच्चे सपूत, परम देश भक्त, महादानी और हम सभी के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय भामाशाह जी की पावन स्मृति पर उनको नमन करते हुए कहा कि परम दानवीर भामाशाह जी की जयन्ती को माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मा0 मंत्री  ने सभी सम्मानित व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की प्रगति में हमारे व्यापारी और उद्यमी बंधु महत्वपूर्ण भूमिका हैं, जिनका सम्मान वास्तव में उनकी ईमानदारी और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प का सम्मान है। व्यापारियों के कर से ही राष्ट्र का अभ्युदय होता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। कहा कि भामाशाह केवल दानी ही नहीं बल्कि एक आर्थिक प्रबन्धकर्ता थे। उन्होंने ईमानदारी से कर देने वाले लोगो को आज का भामाशाह बताया। मा0 मंत्री जी ने उद्घोष रूप से कहा कि ‘‘भय नहीं उत्साह चाहिए, देश को भामाशाह चाहिए’’। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत की सीमाएं सुरक्षित है। मा0 प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत सभी चुनौतियों का करारा जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा व्यापारियों के हित में जीएसटी में कड़े कानूनी प्रावधान को कम किया गया है। मा0 मंत्री  ने कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में आप सभी उद्यमियों/व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपके द्वारा दिए गए कर से ही देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। देश की प्रगति में हम और आप साझेदार है।

मा0 मंत्री  ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान नए भारत के ग्रोथ इंजन व रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में होती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, उद्यमियों के द्वारा ईमानदारी से समय पर दिए गए टैक्स की वजह से ही विकास के कार्य लगातार आगे बढ़ रहे है। प्रदेश सरकार में एयर कनेक्टिीविटी का विस्तार हुआ है। उत्तर प्रदेश में लगातार इन्वेस्टमेंट आ रहा है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, रेल, वाटर वे से प्रदेश के विकास को गति मिली है। मा0 मंत्री  ने कहा कि वन ट्रिलियन इकोमिनी की ओर तेजी के साथ आगे बढ़ रहे है। प्रदेश में उद्योग के लिए अनुकूल वातारण बना है, इसी का परिणाम है कि आज देश-विदेश की शीर्ष कम्पनियां यहां पर इंवेस्ट कर रही है। मा0 मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा ने व्यापारियों को आधुनिक समय का भामाशाह बताते हुए कहा कि आप लोगो का देश के विकास में बड़ा योगदान है। आपके द्वारा दिए जाने वाले टैक्स से गरीबो का कल्याण होता है तथा उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलती है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में टैक्स कलेक्शन में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है, इससे यह साफ जाहिर होता है कि आपकी मेहनत, लगन व ईमानदारी के साथ आप लोगो के द्वारा काम किया गया है। आप लोगो के योगदान से देश का विकास हो रहा है, देश आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी देशसेवा कुछ भी नहीं हो सकती है। उन्होंने ऐसे सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों का अभिनंदन किया, जो सरकारीकोष को भरने का काम कर रहे है। कहा कि आपके द्वारा टैक्स के रूप में दिए गए पैसे का पूरी पारदर्शिता के साथ गरीबो के कल्याण में उपयोग किया जा रहा है, एक-एक पैसे की जवाबदेही तय है। उन्होंने कहा कि गरीबो को प्राप्त योजनाओं के लाभ में आपके टैक्स का पैसा शामिल है। आपके टैक्स के पैसे से ही गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, उज्ज्वला योजना का लाभ, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार के द्वारा उद्योगो को बढ़ावा दिया जा रहा है। आपको अपना उद्योग स्थापित करने के लिए कई तरीके की सुविधाएं सरकार के द्वारा दी जा रहा है। उन्होंने सभी से अपने काम को पूरी मेहनत, ईमानदारी व लगन के साथ करने का आग्रह किया। कहा कि आप सिर्फ व्यापार ही नहीं कर रहे है, बल्कि आप अपने देश को आगे बढ़ाने का काम भी कर रहे है। हमारी देश की अर्थव्यवस्था विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थओं में शामिल है, तो उसमें आपका बहुमूल्य योगदान है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों, उद्यमियों को आश्वस्त किया कि आपलोगो को जमीनी स्तर पर जो भी समस्यायें आयेंगी, उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर में संस्कृति विभाग द्वारा दानवीर भामाशाह  की जीवन यात्रा पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अभिलेख प्रदर्शनी में भामाशाह जी का जीवन परिचय, 25 नवंबर 1576 ई को भामाशाह के द्वारा जारी किया गया सायना का ताम्रपत्र, पीपली का ताम्रपत्र, अदा ग्राम का ताम्रपत्र, मृगेश्वर का ताम्रपत्र गांव का ताम्रपत्र, माही का ताम्रपत्र, दानवीर भामाशाह जी से संबंधित विभिन्न चित्रावली जिनमें भामाशाह महल, हल्दीघाटी का युद्ध आदि का प्रदर्शन किया गया। संस्कृति विभाग के कलाकार के द्वारा लोक गायन प्रस्तुत किया गया एवं शिक्षा विभाग के द्वारा दानवीर भामाशाह पर आधारित निबंध एवं चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर  राम प्रवेश प्रसाद-अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्यकर,  शमशेर जमदग्नि-अपर आयुक्त ग्रेड-2 राज्यकर,  प्रदीप सोनी- अपर आयुक्त ग्रेड-2 राज्यकर, अच्छेलाल विश्वकर्मा-संयुक्त आयुक्त,  प्रबल कुमार-संयुक्त आयुक्त,  नरेन्द्र कुमार- संयुक्त आयुक्त,  अतुल पोरवार-संयुक्त आयुक्त,  विजय कुमार पाण्डेय-उपायुक्त (प्रशासन) सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *