मांडा क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल,भेजा गया हास्पिटल
आदर्श सहारा टाइम्स
मांडा,प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया ओवरब्रिज के नीचे दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर मंगलवार की सुबह ट्रैक पार कर रहा एक अर्धविक्षिप्त युवक ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजवाया। सूचना पर दिया मांडा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी ।
जानकारी अनुसार मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार की अलसुबह ओम प्रकाश विश्वकर्मा 35 वर्षीय दिल्ली वाया हावड़ा रेलमार्ग को पार कर रहा था। इसी दौरान अप लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर डायल 112 पीआरबी मौके पर पहुंची।पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाया और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए मांडा सीएचसी भेज दिया।स्थानीय लोगो के मुताबिक विक्षिप्त युवक रेलवे ट्रैक को पर कर रहा था।तभी अप लाइन से गुजर रही ट्रेन ने टक्कर मार दिया।हादसे में विक्षिप्त के हाथ टूट गए हैं।साथ ही शारीरिक हिस्से के गंभीर चोट आई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
