करछना क्षेत्र में बधाव कार्यक्रम के दौरान रिवाल्वर से की गई हर्ष फायरिंग ने छीनी युवक की जान, पुलिस जांच में जुटी
आदर्श सहारा टाइम्स
करछना,प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र स्थित भुंडा चौकी अंतर्गत सोमवार देर रात एक खुशी का कार्यक्रम मातम में बदल गया। बच्चा होने की खुशी में आयोजित बधाव कार्यक्रम के दौरान रिवाल्वर से की गई हर्ष फायरिंग में 24 वर्षीय सर्वेश उर्फ गोलू यादव, पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हर्ष फायरिंग जैसी लापरवाही एक बार फिर एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
