प्रतिभाओं का सम्मान समाज की प्रगति का आधार,उज्जवल रमण सिंह

प्रतिभाओं का सम्मान समाज की प्रगति का आधार,उज्जवल रमण सिंह

समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है, दुर्गा प्रसाद गुप्ता

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज । भारतीय राष्ट्रीय वैश्य महासंघ ने रविवार को एक प्रतिभा सम्मान समारोह और सामाजिक समरसता भोज का आयोजन अमिलहवा स्थित स्वयंवर गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुखलाल साहू थे। समारोह का उद्घाटन सर्व वैश्य चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि ओम साहू ने किया। मेजा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जंगी लाल गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
सांसद उज्जवल रमण सिंह इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, सर्व साहू राठौर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकान्ता साहू, गोपीगंज नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, भोजपुरी गायक राजेश परदेशी और परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। सांसद ने सामाजिक समरसता को एक समृद्ध समाज के लिए आवश्यक बताते हुए सभी वर्गों से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
उद्घाटनकर्ता हरि ओम साहू ने वैश्य समाज की सामाजिक और आर्थिक विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक समरसता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर बल दिया।
आयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता भोज के माध्यम से आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। गुप्ता ने यह भी बताया कि संगठन भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के जरिए समाज को एकजुट करने का कार्य जारी रखेगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सामाजिक समरसता भोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सतीश चंद्र गुप्ता क्षेत्र के साहू समाज के लोग, समाजसेवी और संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *