रामनगर में जल निगम पाइपलाइन लीक होने से सड़क पर जल भराव
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा रामनगर स्थित डोरवा मोड़ तिराहे पर जल निगम की पाइपलाइन लीक हो गई है। इस लीकेज के कारण सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क पर बने इन गड्ढों से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं। रामनगर के समाजसेवी रवि बिंद ने जल निगम विभाग से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।रवि बिंद ने जल निगम विभाग के अधिकारी बृजेश से बात की, जिन्होंने जल्द ही लीकेज को ठीक करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सूरज लाल पटेल, अमर पाल पटेल, रब्बूल,
रियाज अहमद और रजब अली सहित कई अन्य
लोग भी उपस्थित रहे।
