इफको फूलपुर द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरण किया गया 

इफको फूलपुर द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरण किया गया

 

आदर्श सहारा टाइम्स

फुलपुर। इफको फूलपुर इकाई द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्राम पंचायत भवन, चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे-भूलई, फूलपुर में जरूरतमंद ग्रामीणों विशेष कर दिव्यांगों एवं महिलाओं के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंबलों का वितरण श्री पी.के. सिंह, महाप्रबंधक, इफको (फूलपुर इकाई) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही  कमलेश यादव (प्रधान प्रतिनिधि),  विजय विश्वकर्मा,  शम्भू शेखर, पंकज पांडेय,अध्यक्ष (इफको कर्मचारी संघ),  संत लाल यादव,  विजय कुमार यादव (महामंत्री इफको इम्प्लॉयीज यूनियन)धर्म सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इफको के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की। पी.के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इफको समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। उन्होंने शीत ऋतु के दौरान कंबल वितरण को मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और इफको के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इफको फूलपुर इकाई द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *