उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं श्रम विभाग के अधिकारियों ने इफको फूलपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं श्रम विभाग के अधिकारियों ने इफको फूलपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

आदर्श सहारा टाइम्स

फूलपुर, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में इफको फूलपुर इकाई ने शनिवार को अपने परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय, मनोज यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, फूलपुर, प्रयागराज तथा निमेष पाण्डेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हंडिया, प्रयागराज ने इफको फूलपुर इकाई के यूनिट हेड पी. के. सिंह के साथ नीम का पौधा रोपित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।विजय (क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड)
उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत इफको फूलपुर में वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं श्रम विभाग के अधिकारियों ने की सहभागिता।कार्यक्रम में रत्नेश कुमार, महाप्रबंधक (तकनीकी), शंभू शेखर, प्रमुख (कार्मिक एवं प्रशासन), स्वयम् प्रकाश, महामंत्री, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन, अनिल कुमार सिंह, विष्णु कांत तिवारी, अखिलेश शुक्ला, सालिकराम पटेल तथा आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *