कौंधियारा के कुआं गांव में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा  का मनाया गया शहादत दिवस, सामाजिक न्याय के लिए लिया गया संकल्प

कौंधियारा के कुआं गांव में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा  का मनाया गया शहादत दिवस, सामाजिक न्याय के लिए लिया गया संकल्प

वन नेशन वन एजुकेशन के तत्वावधान में हुई विचार गोष्ठी, ASP और भीम आर्मी के पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रयागराज/कौंधियारा। संवाददाता – शैलेश बागी

यमुनापार के कौंधियारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कुआं में शनिवार को बिहार के लेनिन, सामाजिक न्याय के पुरोधा अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा  के शहादत दिवस के अवसर पर संकल्प सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन वन नेशन वन एजुकेशन के संरक्षक अजय मोहन कुशवाहा एवं मनीष कुमार द्वारा किया गया था।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी यमुनापार के जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट लाल बहादुर गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता राम चरण बिंद ने की।

सभा को संबोधित करते हुए ASP जिला महामंत्री मनीष प्रताप कुरील* ने कहा कि “बाबू जगदेव प्रसाद जी का जीवन शोषित-वंचित समाज के लिए प्रेरणा है। उनका नारा ‘सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है’ आज भी सामाजिक बराबरी की लड़ाई का मूलमंत्र है। हमें उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाना होगा।”

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतीक देव वर्मन ने युवाओं से मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस मौके पर एड० अनूपा आदिवासी, जिला प्रभारी चंदन पासी, भीम आर्मी यमुनापार के जिला महासचिव अभय सिंह, पत्रकार अमरेंद्र वर्मा, बारा विधानसभा अध्यक्ष लाल महेंद्र चौधरी, कोरांव विधानसभा अध्यक्ष लवकुश कोल, दीप कुमार राव, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी रजनीश, अमित जैसल, अक्की गौतम, शनि कुमार, विवेकानंद, सुभाष गौतम, महेश गौतम, सुनील गौतम, सुमित गौतम सहित बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने बाबू जगदेव प्रसाद  के विचारों को आगे बढ़ाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन *”जय भीम, जय जगदेव, जय संविधान, जय जोहार”के नारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *