दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण/उपस्कर वितरण हेतु संविलियन विद्यालय रामपुर ब्लॉक करछना एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हथिगंहा ब्लॉक कौड़िहार-प्रथम में पंजीकरण कैम्प का किया जायेगा आयोजन
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि समेकित शिक्षा के अन्तर्गत विशिष्ट आवश्यकता के दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण/उपस्कर जैसे-हियरिंग एड, वैशाखी, छड़ी, डील चेयर, ट्राइसाइकिल, ब्रेल स्लेट, केन, कैलीपर व अन्य आवश्यक आधुनिक सहायक उपकरण/उपस्कर इत्यादि हेतु एलिम्को, कानपुर से सहयोग से मेजरमेन्ट/चिन्हॉकन कैम्प में संविलियन विद्यालय रामपुर ब्लॉक करछना में दिनांक 14.09.2026 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण एवं पंजीकरण किया जायेगा तथा दिनांक 23.11.2026 उपकरण/उपस्कर का वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 15.09.2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय हथिगंहा ब्लॉक कौड़िहार-प्रथम में दिव्यांग बच्चों का परीक्षण एवं पंजीकरण तथा दिनांक 25.11.2026 को उपकरण/उपस्कर का वितरण किया जायेगा।
मेजरमेन्ट/चिन्हांकन कैम्प समस्त विद्यालय प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक, के०जी०बी०वी० वार्डेन एवं अभिभावक उपरोक्त तिथि एवं स्थान पर बच्चे की पासपोर्ट साइज की दिव्यांगता प्रदर्शित करती हुई तीन फोटो, बच्चे का स्वावलम्बन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की छाया प्रति अथवा यूनिक डिसेविलिटी पहचान पत्र (UDID Card) मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान, सभासद, अथवा तहसील स्तर से निर्गत) प्रधानाध्यापक द्वारा जारी विद्यालय, कक्षा एवं प्रवेशांक का प्रमाण पत्र के साथ बच्चे को लाकर मेजरमेन्ट / चिन्हांकन कैम्प में जाँच करा लें, जाँच के बाद उपकरण / उपस्कर हेतु चिन्हित बच्चों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपकरण / उपस्कर वितरित किया जाना प्रस्तावित है।
