कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर जिलाधिकारी द्वारा लेखपालों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई

कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर लेखपालों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई

आदर्श सहारा टाइम्स

तहसील सदर

तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 114 प्रकरण सुनवाई के लिए आए, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया। श्री विनोद कुमार निषाद निवासी करेलाबाग के वृद्धावस्था संबंधी प्रार्थना पत्र पर तत्काल रिपोर्ट लगवाकर निस्तारित कराया गया।

तहसील करछना

तहसील करछना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 102 प्रकरण सुनवाई के लिए आए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

तहसील बारा

तहसीलदार बारा के द्वारा जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित आख्या में अवगत कराया गया है कि शिकायतकर्ता ओमनारायण पाण्डेय, ग्राम प्रधान सरसेड़ी एवं रामगोपाल के द्वारा चकमार्ग खाते की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की शिकायत की गयी। राजस्व निरीक्षक द्वारा जांच करायी गयी। राजस्व निरीक्षक द्वारा अपनी आख्या में उल्लेख किया गया है कि स्थलीय अभिलेखीय जांचोपरान्त शिकायतकर्ता व अन्य संभा्रंत व्यक्तियों की उपस्थिति में चकमार्ग खाते की भूमि से कब्जा हटवा दिया गया है तथा शिकायकर्ता संतुष्ट है।

तहसील फूलपुर

उपजिलाधिकारी फूलपुर ने लेखपाल श्री अनन्त कुमार सिंह-क्षेत्र नेवादा, तहसील फूलपुर एवं सर्वेश कुमार-लेखपाल उस्तापुर महमूदाबाद, तहसील फूलपुर के द्वारा समाधान दिवस में बार-बार शिकायती प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए जाने के बावजूद भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न कराये जाने एवं आईजीआरएस के प्रकरणों में गुणवत्ता निस्तारण आख्या नहीं लगाये जाने तथा कार्यों में घोर लापरवाही एवं उदसीनता बरतने पर कृत्य की भर्त्सना करते हुए ‘‘प्रतिकूल प्रविष्टि’’ प्रदान की है।

तहसील कोरांव

तहसीलदार कोरांव ने लेखपाल शिव कुमार पटेल-ग्राम कुकरहटा, तहसील कोरांव के द्वारा बिना पूर्व सूचना/अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहने और उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गए निर्देशों को गम्भीरता से नहीं लेने और न ही अपने हल्के में निवास करने के कारण अग्रिम आदेश तक उनका वेतन अदेय करने तथा अधोहस्ताक्षरी के समक्ष तीन दिवस के अंदर उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *