मेजा क्षेत्र में प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात सुरक्षित, परिजनों में कोहराम

मेजा क्षेत्र में प्रसव के दौरान महिला की मौत, नवजात सुरक्षित, परिजनों में कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित पकरी सेवार गांव में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान कंचन देवी पत्नी राजीव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पकरी सेवार निवासी राजीव की पत्नी कंचन देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सोमवार को जिला अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही। इस पर परिजन उसे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय मे भर्ती करा दिया। बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम डॉक्टरों ने कंचन का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला को होश नहीं आया। स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने उसके नवजात बच्चे को बचा लिया। बच्चे को शहर के चिल्ड्रन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को जब कंचन का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि मृतका कंचन की पहले से तीन बेटियां हैं। वह गांव में बीसी सखी के रूप में कार्यरत थी।उसकी असमय मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को गहरा आघात लगा है। जिसको लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *