बिजौरा ग्राम सभा में आयोजित हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, बड़ी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित बिजौरा ग्राम सभा में समाजसेवी सुनील कुमार निषाद के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा तथा सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला है। महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाजसेवी सुनील कुमार निषाद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। गांव में आने जाने के लिए एनटीपीसी के बगल से रास्ता की मांग को भी महिलाओं एवं ग्रामीणों में उठाया। गांव में साफ सफाई व्यवस्था नहीं है इसके लिए भी ग्रामीणों ने आवाज उठाई।इस अवसर पर क्षेत्र के राजेश कुमार अरविन्द कुमार कैलाश चंद्र देवी शैल कुमारी सीमा देवी बिट्टन देवी रामकली आदि महिलाएं निषाद परिवार व गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा सिरसा चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला मय फोर्स मौजूद रहे।
