बजटा, जिगना, मिर्जापुर के रामलीला मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी श्यामकांत शुक्ला (लहरी भइया) का भव्य स्वागत

बजटा, जिगना, मिर्जापुर के रामलीला मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी श्यामकांत शुक्ला (लहरी भइया) का भव्य स्वागत

सहारा सन्देश टाइम्स

पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय समाजसेवी, समाजसेवा के क्षेत्र में अनेकों राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता श्री श्यामकांत शुक्ला (लहरी भइया) अपने सहयोगियों के साथ कल रात गाँव बजटा, जिगना, मिर्जापुर की रामलीला देखने पहुंचे। मंच पर माल्यार्पण और अंगवस्त्र प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने दर्शकों को संबोधित किया और बजटा रामलीला समिति को 5100/- पांच हजार एक सौ रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों के चरित्र निर्माण और उनकी निर्मल सोच के निर्माण में रामलीला की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर अध्यक्ष अजय उपाध्याय, प्रबंधक सुधाकर उपाध्याय, एडवोकेट अजय यादव, रामायणी गणेश बाबा गिरी, युवा नेता विनोद पांडेय, जे पी बिन्द, पूर्व प्रधान बेचन उपाध्याय, जय शंकर उपाध्याय, दया शंकर उपाध्याय, गिरिजा शंकर उपाध्याय के साथ ही हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *