सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे: प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक

सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे: प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। सर्व शिक्षा अभियान के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज, सिरसा, मेजा, प्रयागराज में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक ने कहा कि “एक भी बच्चा पढ़ाई से छूटना नहीं चाहिए। प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से शिक्षा दिलाएं।”
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। सरकार की मंशा है कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे और कोई भी बालक या बालिका शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए विद्यालय प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र का निर्माण करता है, इसलिए सभी का दायित्व है कि शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *