सिविल लाइन्स कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर 01 नवम्बर से जीवित प्रमाण-पत्र करें प्रस्तुत

सिविल लाइन्स कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर 01 नवम्बर से जीवित प्रमाण-पत्र करें प्रस्तुत

पेंशनर्स ऑनलाइन सुविधा का भी उपयोग कर दे सकते है जीवित होने का प्रमाण पत्र

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। राजेन्द्र कुमार सिंह-वरिष्ठ कोषाधिकारी, सिविल लाइन्स कोषागार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि कोषागार सिविल लाइन्स से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि वह अपना जीवित होने का प्रमाण-पत्र दिनांक 01 नवम्बर, 2026 प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक इन्दिरा भवन सिविल लाइन्स के भूतल पर पेंशनर परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक के साथ उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है एवं जो पेंशनर्स आने में अस्मर्थ है वह अपना जीवित प्रमाण पत्र आनलाईन सुविधा का उपयोग करते हुए www.jeevanpramaan.gov.in /पोस्ट आफिस/मोबाईल से जीवन प्रमाण ऐप साथ ही आधार फेस आर०डी० एप द्वारा घर बैठे किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *