जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 हेतु दिनांक 08, 09 एवं 10 जून, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सोमवार को परीक्षा के प्रथम दिवस पर कर्नलगंज इंटर कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता व निर्धारित गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाये हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरो के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को भी देखा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से परीक्षा केंद्रों पर विद्युत ,पेयजल ,शौचालय आदि की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *