अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कावंड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कावंड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

कावंड़ यात्रा मार्गों, शिवालयों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त करने के दिए निर्देश

कावंड़ मार्गों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से करने के दिए निर्देश

बैरिकेटिंग, प्रकाश, मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर, साफ-सफाई एवं घाटों पर लाइटिंग, सड़कों की मरम्मत कराये जाने के दिए निर्देश

कावंड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सक, दवाओं एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कावंड यात्रा शुरू होने से पूर्व ही एनएच मार्गो पर हुए अवैध कट का निरीक्षण कर उन्हें बंद कराये

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन व अपर जिलाधिकारी नगर  सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में कावंड़ यात्रा एवं शिवालयों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दृष्टिगत सम्बंधित विभागों के अधिकारियों एवं काँवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कावंड़ यात्रा मार्गो एवं शिवालयों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये जाने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी लोग सम्बंधित मजिस्टेट एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने प्रमुुख कावंड़ मार्गों के मुख्य स्थानों पर महत्वपूर्ण विभागों की सिफ्टवार ड्यूटी लगाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस विभाग से सभी सम्बंधित थानों के साथ बैठक किए जाने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस विभाग को शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने कावंड़ मार्गों पर टैªफिक डायवर्जन एवं जाम की समस्या न होने पाये, इसके लिए आवश्यक प्रबंध और सभी स्नान घाटों पर बैरिकेंटिंग की व्यवस्था कराने के लिए कहा है। अपर जिलाधिकारी ने सड़कों के किनारे लगाने वाले लंगरों/भण्डारें के आयोजन को सड़क से दूरी पर कराये जाने के लिए कहा है, जिससे मार्ग में अनावश्यक भीड़ न हो। उन्होंने क्रासिंग पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाये जाने के लिए कहा है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिवालयों के बाहर बैरिकेटिंग, प्रकाश, मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर, साफ-सफाई की व्यवस्था, घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने एवं कावंड़ मार्गो पर बड़े-बड़े पेड़ों की छटाई कराये जाने व मार्गों पर पड़ने वाले जर्जर मकानों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही सम्बंधित अधिकारियों को करने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का रोड रेस्टोरेशन का कार्य एवं मार्ग प्रकाश की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जल जमाव न होने पाये की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्युत की समुचित व्यवस्था बनायी रखी जाय तथा जहां पर भी जर्जरतार हो या लटके हुए तार हो, उसे तुरंत ठीक करा लिया जाये। उन्होंने कहा कि एनएच मार्गो पर जो अवैध कट है, उनका निरीक्षण कर कावंड यात्रा से पूर्व ही बंद करा दिया जाये। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कावंड़यात्रा मार्गों पर मीट-मांस की दुकानों को बंद कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा है। अपर जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंताओं से कावंड़ मार्गों को गड्ढ़ा मुक्त कराये जाने एवं हण्डिया मार्ग पर रोड लाइट्स क्रियाशील करने एवं आवश्यक स्थानों पर बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। अपर जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि इस अवसर पर कावंड़ शिविरों के द्वारा बजाये जाने वाले डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप ही रहे, यदि किसी डीजे पर अत्यधिक तेज आवाज में गाना बजाये जाने की शिकायत प्राप्त हो, उसे जब्त करने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि मंदिरों पर प्रवेश एवं निकास की अलग-अलग व्यवस्था रखने के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। अपर जिलाधिकरी ने कावंड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सक, दवाओं एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नजूल  संजय पाण्डेय, पुलिस व यातायात विभाग के अधिकारीगण सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *