कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नई शैक्षिक पहल के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशांबी डॉ कमलेंद्र कुमार कुशवाहा व खंड शिक्षा अधिकारी कौशांबी डॉ अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर शैक्षिक नवाचारों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कराने के उद्देश्य से आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कौशाम्बी का सपोर्टिव सुपरविजन किया गया।
सुपरविजन के दौरान विद्यालय में कैच-अप शिक्षण, निपुण तालिका , पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग, गतिविधि-आधारित शिक्षण, पुस्तकालय के नियमित उपयोग, कार्यपुस्तिका, शिक्षक डायरी, स्मार्ट क्लास तथा बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों के क्रियान्वयन का अवलोकन एआरपी कृष्ण प्रकाश सिंह के द्वारा किया गया। शिक्षिकाओं के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए इन सभी कार्यक्रमों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शिक्षिकाओं को बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने, कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक एवं सहभागी बनाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु नवीन शिक्षण रणनीतियों को नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव एवं सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए।
